देश विदेश

पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में युवक युवतियां गिरफ्तार

शहर में लगातार वेश्यावृत्ति की शिकायतों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है, मंगलवार की रात पुलिस टीम ने कुंडीपुरा थाना अंतर्गत सुकलुढाना क्षेत्र में छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां 8 लोग अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए है।

Read also – http://RAIPUR BREKING – राजधानी में एक 19 साल की युवती को फेंका कार से बाहर, जानिए दरिंदगी के पीछे आखिर क्या हो सकती है वजह…..?


आधी रात की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि शहर में अनैतिक गतिविधियों की लगातार जानकारी मिल रही थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने कुंडीपुरा थाना अंतर्गत क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की है।पुलिस ने यहां से अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 8 लोगों को वेश्यावृत्ति करते हुए गिरफ्तार किया हैं। जिसमें 5 पुरुष और 3 महिला के विरुद्ध महिला थाने में मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button