भारत में लॉन्च हुआ 6GB RAM, 4 कैमरे के साथ Poco M2, जाने कीमत और फीचर्स
भारत में नया स्मार्टफोन पोको M2 (Poco M2) लॉन्च कर दिया है. ये नया फोन कंपनी के पिछले फोन पोको M2 प्रो का टोन्ड डाउन वर्जन है, जिसे कंपनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था. पोको M2 काफी अच्छे स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है. फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं. फोन 2 RAM ऑप्शन और तीन कलर वेरिएंट के साथ आता है. फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 15 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. आइए जानते हैं फोन के फीचर्स और कीमत…
10,999 रुपये है शुरुआती कीमत
पोको M2 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये जबकि 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है.
पोको M2 में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है. फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI पर काम करता है. कंपनी ने बताया है कि जल्द MIUI 12 अपडेट मिलेगा.
फोन में 4 कैमरे+1 सेल्फी कैमरा
कैमरे की बात करें पोको M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है. इसमे 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. पोको का ये फोन ब्रिक रेड, स्लेट ब्लू और पिच ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है.
पावर के लिए पोको M2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 2 दिन तक चल जाएगी. फोन की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के फोन में IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और अल्ट्रा-लीनियर स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.



