मनोरंजन

वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक और मनारा चोपड़ा लगाई क्लास… |


Bigg Boss 17: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के हर वीकेंड का वार में किसी न किसी कंटेस्टेंट को सलमान खान की डांट सुननी पड़ती है। इस बार अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा पर सलमान खान के गुस्से की तलवाल लटकी। 

वीकेंड का वार में सलमान खान, अभिषेक और मनारा की जमकर क्लास लगाएंगे। लेटेस्ट प्रोमो में सलमान ने अभिषेक को कहा कि वह उन्हें निचोड़ देते। अभिषेक पर सलमान का इसलिए गुस्सा फूटा, क्योंकि उन्होंने बीते एपिसोड में ईशा मालवीय संग लड़ाई में कई ऐसी बातें बोलीं, जो सही नहीं थीं। उन्होंने ईशा के कैरेक्टर पर उंगली उठाई और वन नाइट स्टैंड का आरोप लगाया।

अभिषेक कुमार पर बरसे सलमान खान

सलमान खान ने अभिषेक कुमार को बिग बॉस का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया। उन्होंने कहा, “अगर हम बिग बॉस के घर में मोस्ट नकली कंटेस्टेंट का अवॉर्ड दे सकते तो इस घर में एक ही कंटेंडर होता है, वो है अभिषेक कुमार। ईशा को यह कहना कि वह रात को कहीं और जाकर…, अगर यह मेरे सामने की होती तो मैं आपको निचोड़ देता। ईशा, नेक्स्ट टाइम ये (अभिषेक) रोए, चीखे, अपनी चीजें तोड़े, सिर पटके, तुम जाना नहीं वहां पर।”

READ MORE- Breaking: छत्तीसगढ़ समेत दो अन्य राज्यों के लिए बीजेपी पर्यवेक्षक की हुई नियुक्ति…

सलमान खान ने मनारा चोपड़ा की लगाई क्लास

वीकेंड का वार में सिर्फ अभिषेक कुमार नहीं, बल्कि सलमान खान की रडार पर मनारा चोपड़ा भी आएंगी। शुक्रवार का वार में सलमान खान ने कहा, “मैं आपसे बहुत अपसेट हूं मनारा। स्पॉइल्ड चाइल्ड का उम्र चला गया।” सलमान ने मुनव्वर से मनारा के बारे में कहा, “मुनव्वर आपने दुनिया देखी है, ऐसा होता है क्या। यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है। इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा। यह खुद गेम खेल रही है।”

पहली बार कोरियन स्टार की बिग बॉस में होगी एंट्री

‘बिग बॉस 17’ को और दिलचस्प बनाने के लिए शो में एक के-पॉप स्टार की एंट्री होने जा रही है, जिनका नाम पार्क मिन-जुन उर्फ औरा (K-Pop Singer Aoora) है। लेटेस्ट प्रोमो में उनकी पहली झलक दिखी। वह सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। उन्होंने ये भी बताया कि वह अभी सिंगल हैं और उन्हें कैसी लड़की चाहिए।



Related Articles

Back to top button