देश विदेशमनोरंजन

पवन सिंह सहर आफ्सा और मधु शर्मा के साथ रोमांस करते दिखे

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह जब भी आते हैं तो नया रिकॉर्ड ही बना जाते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में हैं. लोग उन्हें ‘लॉलीपॉप’ सिंगर के नाम से भी जानते हैं. पवन इन दिनों भोजपुरी फिल्म’एक-दूजे के लिए 2′ के लिए चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी इसी फिल्म का वीडियो सॉन्ग सटे दा कमर से कमर’ यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है. इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. इस गाने में एक्टर एक नहीं बल्कि दो-दो हीरोइनों के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं. आप भी देखिए

पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘सटे दा कमर से कमर’ के वीडियो को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इसमें पवन एक्ट्रेस मधु शर्मा और सहर आफ्सा के साथ रोमांटिक नजर आ रहे हैं. हालांकि, गाने को वीडियो में नहीं बल्कि मोशन पोस्टर के साथ जारी किया गया है, लेकिन इसमें इनके बीच की कैमिस्ट्री देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाना बेहद ही रोमांटिक होने वाला है.

गाने में जहां मधु शादीशुदा महिला के किरदार में नजर आ रही हैं वहीं, सहर आफ्सा सिंपल लड़की के लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं. इस गाने को महज कुछ ही घंटों में ढाई लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इंटरनेट पर अपने चहेते की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को करीब 15 तो लाइक्स मिल गए हैं. अगर गाने की बात की जाए तो इसे पवन सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है.

Related Articles

Back to top button