आईपीएल ऑक्शन में शामिल होंगे इतने खिलाडी, सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होंगे.अर्जुन के साथ प्रतिबंध के बाद फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी इस नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction) की होने वाली नीलामी के लिये 1097 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है जिनमें वेस्टइंडीज के 56, आस्ट्रेलिया (Australia) के 42 और दक्षिण अफ्रीका के 38 खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होंगे.अर्जुन के साथ प्रतिबंध के बाद फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी इस नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Read Also – शतक के बाद तकलीफ में दिखे जो रूट तो कोहली आये मदद को, जमकर हो रही तारीफ़, ये रहा स्कोर कार्ड
खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गयी थी। इस सूची में भारत की तरफ से खेल चुके 21 क्रिकेटरों सहित कुल 207 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। एसोसिएट देशों के 27 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा 863 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपने देश की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इनमें 743 भारतीय और 68 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
ऐसे भारतीय खिलाड़ियों (Team India) की संख्या 50 है जिन्होंने कि देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है लेकिन कम से कम एक आईपीएल मैच जरूर खेला है। इस सूची में दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
Read Also – कोच रवि शास्त्री ने बताया, किस टूर्नामेंट के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिलना चाहिए ब्रेक
आईपीएल (IPL) के शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अगर प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखती है तो नीलामी में 61 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा (जिनमें से 22 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं)। नीलामी भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टैस्ट मैच के एक दिन बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगी।
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) सर्वाधिक 53.20 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगा। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal CHallengers Bengaluru) (35.90 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) (34.85 करोड़ रुपये), चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super kings) (22.90 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians)(15.35 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (12.9 करोड़ रुपये) तथा कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (दोनों 10.75 करोड़ रुपये) का नंबर आता है। बता दें कि आईपीएल 2020 में यूएई में खेला गया था लेकिन इस बार इसका आयोजन भारत में होने की संभावना है।
Read Also – सचिन तेंदुलकर ने पॉप स्टार रिहाना को दी तगड़ी नसीहत, बोले भारत के लिए फैसला भारतीयों को ही लेना चाहिए बाहर वालों को नही
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ी जैसे स्टीव स्मिथ (Stive Smith)और ग्लेन मैक्सवेल को 20 जनवरी को उनकी टीमों राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज कर दिया था। जिन अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने बाहर किया उनमें क्रिस मौरिस, हरभजन सिंह और आरोन फिंच शामिल हैं।
वहीं कुल 139 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों में बनाये रखा जबकि 57 खिलाड़ियों को बाहर किया गया। विदेशों के जिन 283 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है उनकी देश के अनुसार संख्या इस प्रकार है : अफगानिस्तान (30), आस्ट्रेलिया (42), बांग्लादेश (5), इंग्लैंड (21), आयरलैंड (2), नेपाल (8), नीदरलैंड (1), न्यूजीलैंड (29), स्कॉटलैंड (7), दक्षिण अफ्रीका (38), श्रीलंका (31), यूएई (9), अमेरिका (2), वेस्टइंडीज (56) तथा जिम्बाब्वे (2)।




