पाकिस्तान ने पहली बार किया कबूल, पाक में छुपकर बैठा अंडरवर्ल्ड डॉन, इस जगह रहता है डॉन
पाकिस्तान दुनिया के सामने एक बार फिर से बेनकाब हो चुका है. पाकिस्तान ने कबूल किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है. पहली बार पाकिस्तान ने इस बात को कबूल किया है. पाकिस्तान ने आतंकियों की नई लिस्ट जारी की है, इसमें दाऊद इब्राहिम का भी नाम है। दरअसल, एफएटीएफ की निगरानी की लिस्ट से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने आतंकियों की लिस्ट जारी की है. इसमें दाऊद इब्राहिम का भी शामिल है. कराची के क्लिफ्टन इलाके के व्हाइट हाउस में दाऊद इब्राहिम रहता है।
दाऊद इब्राहिम मुंबई हमले का मास्टमाइंड है. उसने 1993 में मुंबई में बम धमाके करवाए थे. मुंबई धमाके के बाद वह परिवार सहित वह मुंबई से भाग गया. दाऊद का नाम भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है। इस घटना में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दहल गई थी. कई मौके पर इस बात के सबूत दुनिया के सामने आते रहे कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है. लेकिन हर बार पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा. दुनिया के कई देशों को इसकी तलाश है.
पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उसके आकाओं पर बैन लगाया है. इसके तहत आतंकी संगठनों और उनके आकाओं के बैंक अकाउंट को भी सील करने का आदेश दिया गया है. इसमें हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों का नाम भी शामिल है.
Web title – Pakistan confesses for the first time underworld don Dawood Ibrahim hiding in Pakistan




