देश विदेश

27 सितंबर को किसानों कृषि कानून के ख़िलाफ़ भारत बंद, साथ ही किसान मोर्चा करेगा बड़ा ऐलान..

दिल्ली। किसानों का भारत बंद 27 सितंबर को होगा। कृषि कानूनों के खिलाफ SKM ने इस बात का ऐलान किया है। गौरतलब है कि केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। करीब नौ महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जुटे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं किसानों ने भी ठान लिया है कि वह अपनी मांग मनवाकर रहेंगे। इसके लिए किसानों ने 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। लेकिन रविवार को इस आंदोलन की तारीख बदलकर 27 सितंबर कर दी है। किसान मोर्चा ने कहा कि 27 सितंबर को उनके भारत बंद के दौरान देश में सबकुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही यूपी संयुक्त किसान मोर्चे के गठन का भी ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button