दुकान के बाहर चाय-बिस्कुट खाकर अपनी भूख मिटाता दिखा स्विगी डिलीवरी बॉय, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो |

Viral Video: घर-घर जाकर खाने की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) से जुड़े कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. कई बार ये डिलीवरी बॉय भूखे रहते हुए भी लोगों के घर समय पर खाना पहुंचाने का काम करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक स्विगी डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो एक दुकान पर चाय बिस्किट (Tea Biscuit) खाकर अपनी भूख मिटाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये कर्मचारी घंटों तक भूखे कैसे रह जाते हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें डिलीवरी बॉय एक दुकान के बाहर चाय और बिस्किट खाकर अपना पेट भर रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक ने लिखा है- एक इंसान के रूप में हमें हर किसी का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वो भी हमारी तरह कड़ी मेहनत करते हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कृपया उन्हें 50-100 रुपए टिप देते रहें, इसेस उनका जीवन बहुत बेहतर हो सकता है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




