Big Breaking- नालंदा में 4 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, बच्चे को निकालने का प्रयास जारी

नालंदा में खेलने के दौरान एक 4 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा डोमन मांझी का पुत्र शुभम कुमार है। शुभम के साथ खेल रहे बच्चे ने घटना की जानकारी उसके माता-पिता को दी तब जाकर परिजन को इसकी जानकारी मिली। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। स्थानीय थाना की पुलिस भी पहुंची है। बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
हमें एक बच्चे की बोरवेल में गिरने की सूचना मिली। हम बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। NDRF और बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं। बच्चा अभी जीवित है, हमें उसकी आवाज़ आ रही है। अभी हमारी प्राथमिकता बच्चे को बचाने की है: CO शंभू मंडल, सिलाव, नालंदा pic.twitter.com/HSf0YxCZCK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023
#WATCH बिहार: नालंदा में कुल गांव में एक बच्चा बोरवेल में गिरा। pic.twitter.com/SV9brEYQ0P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023