बिहार

अजब गजब न्यूज – बॉयफ्रेंड से अंधेरे में मिलने के लिए पूरे गांव की बिजली काट देती थी लड़की, ग्रामीणों ने करा दी शादी


बिहार के बेतिया की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से अंधेरे में मिलने के लिए अपने पूरे गांव की पॉवर कट कर दी. लड़की का नाम प्रीति बताया जा रहा है, जो अपने प्रेमी राजकुमार से मिलने के लिए हर बार ऐसा करती थी. ग्रामीण बार बार होने वाली बिजली कटौती से परेशान थे. जब लोगों को बार-बार लाइट जाने का असल कारण पता चला तो लोग गुस्सा हो गए.

भीषण गर्मी में अब अगर थोड़ी देर के लिए लाइट कट जाती है, तो लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में एक गांव को बहुत देर के लिए रात के समय बिना बिजली के रहना पड़ता था। मगर लाइट जाने के पीछे का कारण जब गांव वाले के सामने आया तो लोगों का दिमाग ही घूम गया। ये हैरान कर देने वाला मामला बेतिया के नौतन गांव से सामने आया है।

दरअसल, नौतन गांव में रहने वाली एक लड़की ही रोजाना रात को बिजली काट देती थी ताकि वो अंधेरे में अपने बॉयफ्रेंड से आराम से मिल सके। पहले तो बिजली जाने की बात लोगों को आम लगी। मगर एक ही समय पर रोज लाइट के जाने के बाद लोगों को शक हुआ। उसके बाद गांव के लोगों ने लड़की पर नजर रखनी शुरू की। फिर एक दिन उसे रंगे हाथों प्रेमी के साथ पकड़ लिया।

गांव के लोगों ने बताया कि गर्मियों में अक्सर ही बिजली कटने की दिक्कत रहती है तो पहले तो हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मगर एक ही समय पर रोजाना लड़की के घर से निकलता देख उस पर शक हुआ। जानकारी के मुताबिक, लड़की और उसका प्रेमी दोनों ही एक ही घर में काम करते थे। दोनों को मालिक ने ही अपने बगीचे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, जब उसने उन्हें डांटा को दोनों ने मिलकर उसकी ही पिटाई कर दी।

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button