बॉलीवुड । कार्तिक आर्यन के लिए शहनाज गिल की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। बिग बॉस 13 में जब-भी कार्तिक आर्यन आए शहनाज गिल का फैन मोमेंट देखने को मिला। वे कार्तिक की जबरा फैन हैं। इंस्टाग्राम पर कार्तिक और शहनाज एक-दूसरे को फॉलो करते हैं।
मंगलवार को शहनाज गिल ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में पंजाब की कटरीना कैफ ने लिखा- हर किसी का सम्मान करो। शहनाज की इसी पोस्ट पर कार्तिक आर्यन का मजेदार कमेंट आया है। कमेंट सेक्शन में दोनों के बीच हुई बातचीत को देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कार्तिक ने कमेंट में क्या लिखा?
अपने फनी सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर कार्तिक आर्यन ने लिखा- उसको भी जिसने सबसे पहले चमगादड़ को खाया था? इस कमेंट के साथ कार्तिक ने सोचने वाला इमोजी बनाया। शहनाज ने भी कार्तिक की बात का जवाब देते हुए लिखा- सभी की इज्जत करो। साथ ही शहनाज ने दिल वाले ढेर सारे इमोजी भी बनाए। कार्तिक इन दिनों अपने मजेदार ट्वीट्स और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।




