देश विदेश

अब कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए जारी हुई एडवाइजरी, जानें क्यों – cgtop36.com


दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश और आंधी ने सामान्य जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। सड़कों पर पानी भर जाने और पेड़ गिरने की वजह से कई जगहों पर लंबे जाम लगे हैं, वहीं बिजली कटौती भी देखने को मिली है। एनसीआर में आज दिन में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में गुरुग्राम प्रशासन ने सभी प्राइवेट कंपनियों को एजवाइजरी जारी करते हुए कर्मचारियों को दफ्तर ना बुलाकर वर्क फ्रॉम होम (घर से ही काम कराने) रखें।

चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से सोमवार को आंधी के साथ बारिश की भविष्यवाणी के बाद गुरुग्राम प्रशासन ने निजी संस्थानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहें ताकि सड़कों पर ट्रैफिर जाम से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि इससे ना सिर्फ आम लोगों को सहूलियत रहेगी बल्कि यातायात कम होने से सड़कों से पेड़ों को हटाने और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने में भी मदद मिलेगी।

गुरुग्राम में सोमवार सुबह से ही भारी ट्रैफिक जाम है। गुरुग्राम ट्रैफिर पुलिस ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि जो लोग घर से काम कर सकते हैं, वो ट्रैफिक से बचें और दफ्तार ना आएं।

दिल्‍ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते कई इलाकों में हुए जलभराव की तस्वीरें देखने को मिलीं हैं। गुरुग्राम में लोगों को बिजली कटौती और यातायात जाम का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यातायात के प्रबंधन के लिए प्रमुख जगहों पर करीब 2,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि का भी अलर्ट विभाग ने जारी किया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button