देश विदेश

Big breaking – ग्लेशियर टूटने से 150 लोगों के हताहत होने की खबर, भारी संख्या में लोगो की मौत की सूचना

धौली गंगा घाटी में रविवार सुबह एक ग्लेशियर के अचानक टूट जाने के बाद भारी तबाही हुई है. उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि चमोली जिले में बाढ़ से 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है। बता दें कि ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पर काम करने वाले कई मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. यहां फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री गृह मंत्री ने कहा “उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजी, आईटीबीपी व डीजी एनडीआरएफ से बात की. सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गयी हैं. देवभूमि को हर संभव मदद दी जाएगी।

viral video

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में बांध के टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में संबंधित विभागों, अधिकारियों और SDRF को हाई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पूरी सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं.

ग्लेशियर के टूटने के बाद यहां की कई नदियों में बाढ़ आ गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थिति का जायजा लेने और बचाव व राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक आपात बैठक बुलाई है. ऋषिकेश और हरिद्वार में भले ही आपदा का असर महसूस न किया गया हो, लेकिन इन शहरों को अलर्ट पर है।

Related Articles

Back to top button