चाचा के साथ जूस पीने गई लड़कियों से मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस के साथ भी युवकों ने ‘या हुसैन’ के नारे लगाते हुए बदसलूकी की

इंदौर। सोशल मीडिया में लड़कियों से छेड़खानी और पुलिस ने बदसलूकी करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ मुस्लिम युवक दो नाबलिग लड़कियों से छेड़खानी कर रहे हैं. वहीं, बचाने आई पुलिस के साथ भी युवकों ने ‘या हुसैन’ के नारे लगाते हुए बदसलूकी की. 13 अगस्त की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों की पहचान वाल्मीकि समाज की युवतियों के रूप में हुई है. जिसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने लगा है. हिंदू जागरण मंच और वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है जब तक युवकों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तब तक वो क्षेत्र में सफाई का काम नहीं करेंगे. जानकारी अनुसार, पुलिस ने इस मामले में युवाओं की पहचान करते हुए उनके खिलाफ एससी-एसटी, पाक्सो समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. युवकों की पहचान सोहेल, इरफान, फारुक, जुनैद, बिलाल, वकार, शादाब, अनीस के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना में तनाव बढ़ता देख इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, घटना पंढरीनाथ थाना इलाके के बंबई बाजार की बताई जा रही है. युवती अपने चाचा के साथ जूस पीने गई थी. तभी यह मुस्लिम युवकों ने वहां आकर लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब उनके चाचा सुरेश ने उनका विरोध किया तो युवकों ने कांच की बोतल से चाचा और युवतियों पर हमला कर दिया, जिससे लड़कियां और सुरेश बुरी तरह घायल हो गए. जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो मुस्लिम युवकों ने भीड़ इकट्ठा करके पुलिस से बदसलूकी शुरू कर दी. इस दौरान भीड़ में या हुसैन के नारे लगने लगे और सभी युवकों ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर लिया. वहीं, कुछ युवक इस घटना के बन रहे वीडियो को डिलीट करने की भी बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.




