उत्तर प्रदेशदेश विदेश

होली के नाम पर महिलाओं से बदतमीजी, खरीदारी करने जा रही महिलाओं पर डाला पानी

बिजनौर। पूरे देश में कल सद्भावना और आपसी भाई चारे का त्योहार यानि होली का पर्व मनाया जाएगा। होली पर लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं, साथ ही बधाई भी देते हैं। हालांकि वृंदावन, मथुरा सहित कई शहरों में करीब एक हफ्ते पहले ही होली का पर्व शुरू हो गया है और पूरी नगरी रंगों से सराबोर हो गई है। लेकिन होली के पर्व पर कुछ ऐसे लोग भी है जो रंग में भंग डालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो होली से तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकत हैं कि कुछ लोग सड़क पर होली खेल रहे हैं और इसी दौरान एक युवक अपनी पत्नी और मां को लेकर रोड से गुजरता है। होली खेल रहे लोग बाइक सवार लोगों पर भी पानी डाल देते हैं और वो पूरी तरह भीग जाते हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों मुसलमान थे और रमजान के लिए खरीददारी करने बाजार जा रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो बिजनौर के धामपुर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब होली वैमनस्यता के साथ मनाई जाती है? वहीं, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि होली के नाम पर इस प्रकार की अभद्रता कतई सही नहीं है।

Related Articles

Back to top button