क्राइमदेश विदेश

नाबालिग लड़की साथ की दुष्कर्म, फिर जलाकर मार डाला, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

नोएडा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे जलाकर मार डालने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह घटना ग्रेटर नोएडा इलाके में 2016 में हुई थी. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्ष 2016 में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद उसे जलाकर मार दिया गया था.

इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई थी. अब करीब चार साल बाद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है. आर्थिक दंड अदा न कर पाने पर मुजरिम की सजा में 2 साल 11 माह की बढ़ोतरी के आदेश भी अदालत ने दिए हैं.

Related Articles

Back to top button