छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – अर्धनग्न हालत में मिली नाबलिक बच्ची की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

 बिलासपुर – मामला जिले के सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर का है. जहाँ  दस साल की बच्ची की नाले में अर्धनग्न लाश मिली है. रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतका की पहचान वैशाली पाली के रूप में हुई है. वैशाली सोमवार को घर से खेलने निकली थी. वापस नही लौटने पर परिजनों की तलाश जारी थी. आज सुबह नाले में तैरती लाश मिलने से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.

Related Articles

Back to top button