लड़के ने इस जगह पुतले की दुल्हन से की शादी, कारण जान चौंक जाओगे आप
प्रयागराज में शादी का एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक इंसान की शादी पुतले से कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी के लिए सभी रस्में वैसे ही निभाई गईं जैसे कि आम तौर पर लड़के और लड़की की शादी में होता है। शादी में दूल्हा, घराती, बराती, पंडित, नात-रिश्तेदार और पास पड़ोस सभी लोग मौजूद थे लेकिन इस शादी में दुल्हन की जगह लकड़ी के पुतले के साथ दूल्हे ने सात फेरे लिए।
क्षेत्र में शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। लड़के के पिता की इच्छा थी कि उनका बेटा शादी करे। शादी की यह विचित्र घटना जिले के घूरपुर इलाके की है। यह शादी ही अजब ही नहीं है बल्कि पुतले से शादी कराने की वजह भी खास है।
असल में लड़के के पिता शिव मोहन का कहना है कि उनके नौ बेटे हैं जिनमें से आठ की शादी हो चुकी है। उनका छोटे बेटे के नाम से कोई संपत्ति नहीं है और वह थोड़ा मंद बुद्धि का भी है। उन्होंने बताया कि ‘इस वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसलिए मैंने उसकी शादी पुतले से कराने का फैसला किया।
 
				
 
						


