देश विदेश

बड़ा हादसा – कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत – cgtop36.com


श्रीकाकुलम जिले में सोमवार देर रात कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी जाने वाली एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ यात्री उस समय रेलवे ट्रैक पर उतर गये थे, जब बटुवा गांव में तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन रुक गई थी।

Read Also – आखिर कहां गायब हो गई आयशा टाकिया, सलमान की मोस्ट वांटेड गर्ल का क्या है हाल, जानें

उन्होंने कहा कि छह लोग विपरीत दिशा से आ रही कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आ गये। श्रीकाकुलम की पुलिस अधीक्षक जी आर राधिका ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”अब तक हमने छह शवों की पहचान कर ली है। राजकीय रेलवे पुलिस यह पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रही है कि कहीं और लोग हताहत तो नहीं हुए।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



Related Articles

Back to top button