सोशल मीडिया में लिव इन पार्टनर ने शेयर किया पोस्ट तो युवक ने युवती को लगा दी केरोसिन डालकर आग, मौत
केरल में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली 28 साल की महिला को उसके लिव-इन पार्टनर (Live-in partner) ने कथित तौर पर आग लगा दी, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसे महिला ने शूट किया था।
Read Also – रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मंगलवार, 8 जून को कहासुनी के दौरान लिव-इन पार्टनर ने महिला को आग के हवाले कर दिया। बीते गुरुवार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोल्लम जिले के अंचल में 28 वर्षीय आथिरा को उसके लिव-इन पार्टनर शानवास ने एक वीडियो पोस्ट को लेकर हुई कहासुनी के बाद आग लगा दी. पुलिस ने कहा कि दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और उनका तीन महीने का एक बच्चा भी है।
Read Also – बिलासपुर में फेसबुक से दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों का मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसे आथिरा ने शूट किया था. पुलिस ने कहा कि विवाद के दौरान, शानवास ने आथिरा पर मिट्टी का तेल डाला और उसे आग के हवाले कर दिया। स्थानियों ने बताया कि उन्होंने आथिरा के चीखने की आवाजें सुनी. जब बाहर निकल कर देखा तो आग की लपटों से घिरी आथिरा अपने घर से भाग रही थी।
Read Also – छत्तीसगढ़ – राईस मिलरो से कांग्रेस पार्टी द्वारा चंदा मांगे जाने को लेकर चैटिंग का लीक हुआ स्क्रीन शॉट, सांसद साय बोली -छोड़ूंगी नहीं सबूत है
इसके बाद सबने मिलकर उसे जल्द अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देते वक्त आरोपी भी कई जगह से झुलस गया था, जिस कारण अंचल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहीं, आथिरा की मां की शिकायत पर शानवास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



