
इन दिनों एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की बहन दुल्हे को किस करती हुई नजर आ रही है वह भी स्टेज पर। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो जयमाल के समय का है। बारात के पहुंचने के बाद जयमाल की प्रक्रिया शुरू होती है, जिसके लिए दूल्हा और दुल्हन एक-एक कर स्टेज पर पहुंचते हैं।
Read Also – महिला के ससुर और पति पर बलात्कार का सनसनीखेज आरोप, पति ने दे दिया तीन तलाक़, जानें पूरा मामला
सबकी नजर दूल्हा और दुल्हन पर थी कोई उनकी तस्वीरें ले रहा है तो कोई अपने फोन से उनका वीडियो बना रहा है अचानक तभी दुल्हन की बहन ने अपने होने वाले जीजा को देखकर जो रिएक्शन दिया, वह लोगों के आकर्षण का नया केंद्र बन गया। स्टेज पर दुल्हन की बहन भी मौजूद थी, जिसने अचानक ही दूल्हे को किस करना शुरू कर दिया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और इसका वीडियो बनाने लग गए।
क्लिक कर देखें वीडियो
https://www.instagram.com/p/CP56Jq0lIpi/?utm_source=ig_web_copy_link
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के साथ दो लड़कियां भी बैठी हैं। दूल्हे की होने वाली साली उसकी बगल में बैठी है, जो अचानक ही दूल्हे को किस करने लग जाती है। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं। दूल्हे के चेहरे पर भी मुस्कान देखी जा सकती है।




