गरियाबंद-आकाशीय बिजली गिरने से जंगली भालू की मौत, घटना स्थल पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

गरियाबंद:- छुरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम बम्हनी नवाडीह के पास शनिवार सुबह मृत अवस्था नर भालू पाया गया ग्रामीणों द्वारा जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिलते ही विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुचे।
वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी गई मृत भालू के पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद व छुरा से तीन डॉक्टरों की टीम घटना स्थल पहुची डॉक्टरों द्वारा मृत नर भालू का पोस्टमार्टम किया गया।

वही पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों द्वारा जंगली भालू का मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरने से बताया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात वन विभाग द्वारा मृत भालू का दाहसंस्कार किया गया वही मृत भालू की उम्र 5 वर्ष बताया गया।
इस सम्बंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा सुयशधर दीवान से ने बताया कि शनिवार को सुबह ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बम्हनी नवाडीह के पास एक भालू मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है।
जानकारी मिलते ही वे घटना स्थल पहुचे जिसकी जानकारी उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को दी मृत नर भालू का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात दाहसंस्कार किया गया डॉक्टरों के द्वारा भालू का मौत का कारण आकाशीय बिजली बताया गया।





