जानिए कैसे केंद्रीय विद्यालय अन्य स्कूलों से है अलग, क्या मिलते हैं फायदे, पढ़िए पूरी खबर…

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का प्रॉसेस चल रहा है। फिलहाल केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी KVS की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। लेकिन अगर आपके मन में ये सवाल है कि आपको बच्चों की पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय ही क्यों चुनना चाहिए? केवीएस स्कूल दूसरे स्कूलों से बेहतर कैसे हैं? तो यहां आपके सवालों के जवाब मिल जाएंगे। इस आर्टिकल में ऐसे 10 कारण बताए जा रहे हैं जो हर लिहाज से KV Schools को देश में बेस्ट बनाते हैं।
देशभर में मौजूदगी और ट्रांसफर ऑप्शन
भारत में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 1254 है। देश के हर राज्य में कई केवी स्कूल मौजूद हैं। यानी अगर आपकी नौकरी ट्रांसफर वाली है, या आप अपने काम की वजह से किसी दूसरे शहर शिफ्ट होते हैं, तो भी बच्चों की पढ़ाई की फिक्र करने की जरूरत नहीं। क्योंकि KV to KV transfer मिल जाता है।
केंद्रीय पाठ्यक्रम
सभी केंद्रीय विद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम लागू होता है, जिससे पूरे देश में शिक्षा की गुणवत्ता में समानता सुनिश्चित होती है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। क्योंकि ये करिकुलम देश के कई नेशनल एंट्रेंस एग्जाम्स से मेल खाते हैं।
किफायती शिक्षा
केवी कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। आज भी केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फीस मात्र 25 रुपये है। ट्यूशन व अन्य मदों में भी KV Fees काफी कम है। यह उन अभिभावकों के लिए अच्छा विकल्प है जो अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देना चाहते हैं लेकिन बजट को लेकर सजग रहते हैं।
समग्र विकास
KVs में सिर्फ किताबी ज्ञान पर ही ध्यान नहीं देते बल्कि खेल-कूद और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। कई राष्ट्रीय स्तर की सरकारी प्रतिस्पर्धाओं व कार्यक्रमों में केवी स्टूडेंट्स को हिस्सा लेने का खास मौका मिलता है। जैसे- पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा। ऐसी गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विविधता में एकता
केवी में देश के विभिन्न क्षेत्रों और पृष्ठभूमि के छात्र पढ़ते हैं। इससे स्कूल में सीखने के लिए एक समृद्ध और समावेशी परिवेश बनता है। छात्रों में विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान और आपसी सहयोग की भावना पैदा होती है। इससे उनकी पर्सनालिटी बेहतर बनती है और नॉलेज का दायरा बढ़ता है।
आधुनिक सुविधाएं
सरकारी स्कूल होने का मतलब ये नहीं कि KV Infrastructure कमजोर है। प्राइवेट स्कूलों की तरह ही केवी में खेल के मैदान, लाइब्रेरी और लैबोरेटरी जैसी आधुनिक सुविधाएं अच्छी तरह से बनाई और रखी जाती हैं।
संस्कार और अनुशासन
केवीएस में आज भी नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जाता है। बच्चों में अच्छे संस्कार और अनुशासन पैदा करने पर ध्यान दिया जाता है। इससे न सिर्फ उनका बेहतर चरित्र निर्माण होता है बल्कि उन्हें परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन में सफल होने के लिए जरूरी कौशल भी सीखने को मिलते हैं।
मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क
KVS Alumini Network काफी बड़ा है। यानी केवी से पढ़े बच्चे देश दुनिया के हर क्षेत्र में मिल जाएंगे। इससे आपके बच्चे को भविष्य में मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जो उनकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक उन्नति में सहायक होंगे।
उच्च शिक्षा में फायदा
केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक अत्यधिक योग्य होते हैं। कारण- उनका सेलेक्शन कई स्तर की परीक्षाओं के बाद होता है। ये परीक्षाएं नेशनल लेवल की होती हैं। इसलिए वे छात्रों को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में भी सक्षम होते हैं।
राष्ट्रीय एकीकरण
केवीएस में विभिन्न पृष्ठभूमि के छात्रों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकीकरण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाता है।




