inh24छत्तीसगढ़

तीजा का लुगरा मिलने पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने पत्र लिख दिया धन्यवाद, कहा यह

छत्तीसगढ़ में इस वक्त चिट्ठियों की सियासत छाई हुई है। कभी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हैं तो कभी मुख्यमंत्री ट्विटर पर जवाब देते हैं। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने पुनः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीज के लिए लुगरा भेजने के बाद सीएम भुपेश को पत्र लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने कहा कि एक भाई द्वारा अपनी बहन को रक्षाबंधन पर्व पर भेजा गया नेग प्राप्त हुआ। मुझे बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि मैंने शराब बंदी पर कोई राजनीति नहीं की ना ही मेरी कोई ऐसी भावना थी, इस विषय पर राजनीति करने की।

उन्होंने लिखा है कि मैं अपने छत्तीसगढ़ की बहनों की व्यथा से आपको अवगत कराना चाहती हूं, इसलिए विशुद्ध तौर पर मन से मैंने इस रक्षा सूत्र को आपको भेजा। हम सब राजनीतिक दलों में काम करते हैं तो देखने का नजरिया भी राजनीति से प्रेरित हो जाता है। मन में कोई पीड़ा ना रखें,।आपने मेरी भावना का सम्मान किया और पूर्ण शराबबंदी करने का आश्वासन दिया उसके लिए मैं आपका आभारी हूं, उम्मीद करती हूं कि इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन से किया गया वादा अवश्य पूरा करेंगे। आपकी बहन सरोज पांडेय

आपको बता दें कि भाजपा लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है और विभिन्न मामलों में रोज ट्विटर पर एक नया बयान जारी करके सरकार से सवाल पूछती है।

Related Articles

Back to top button