
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसी वारदात को लगभग रोज अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी में दिन दहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके अमन नाम के 22 वर्षीय युवक ने दिन दहाड़े एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना 22 मार्च की बताई जा रही है। घटना के दौरान राहगीरों ने हमलावर युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक अमन को गिरफ्तार कर लिया है।




