झारखण्ड
फेल होने से गुस्साए छात्रों ने स्कूल के शिक्षक और क्लर्क को पेड़ से बांधकर की बेदम पिटाई

झारखंड में फेल होने से गुस्साए छात्रों ने स्कूल के शिक्षक और क्लर्क को पेड़ से बांधकर बेदम पिटाई कर दी। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर कम नंबर दिया जिससे कि वह फेल हो सके। इन छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।





