देश विदेश

जेएसपीएल द्वारा ऑक्सीजन की खेप रवाना, हर रोज करेगी 50 से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति

चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा- ‘पीपल फर्स्ट‘, स्टील उत्पादन पर असर भी पड़े तो मंजूर, रायपुर और जबलपुर के लिए रायगढ़ से रवाना हुई ऑक्सीजन की खेप : मेडिकल काॅलेज में भी लगातार की जा रही आपूर्ति

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से अस्पतालोें में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ऐसे कठिन समय में जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड ने एक बार फिर आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है। चेयरमैन नवीन जिंदल ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समूह के संयंत्रों से 50 से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की रोजाना आपूर्ति करने की घोषणा की है। कंपनी महामारी की शुरूआत से ही अपने रायगढ़ संयंत्र से मेडिकल काॅलेज को ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति कर रही है।

Read Also – Breaking news – अब छत्तीसगढ़ में बैंक 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे, केवल इन्हें लेनदेन की होगी अनुमति

कोविड-19 महामारी के कहर के साथ ही देश में इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे मेडिकल आॅक्सीजन की कमी हो गई है। संकट के इस समय में जेएसपीएल समूह ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जरूरत पड़ने पर प्रतिदिन 50 से 100 टन मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति की घोषणा की हैै।

Read Also – छत्तीसगढ़ में आज फिर 165 मौतें, कुल राज्य में 13834 कोरोना संक्रमित, जानिए अपने शहर के ताजा हालात

शनिवार रात ही आपातकालीन स्थिति को देखते हुए रायगढ़ से 16-16 टन मेडिकल आॅक्सीजन की दो खेप रायपुर के लिए रवाना की गई। साथ ही जबलपुर के लिए भी 16-16 टन मेडिकल आॅक्सीजन के साथ दो वाहन रवाना किए गए। संयंत्र पहले से ही रायगढ़ मेडिकल काॅलेज को आॅक्सीजन की नियमित आपूर्ति कर रहा है। कोरोना वायरस की पहली लहर के समय से ही यहां लगातार आॅक्सीजन सिलेंडर भेजे जा रहे हैं।

समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आॅक्सीजन की आपूर्ति की घोषणा करते हुए कहा कि संकट के समय समूह अपनी परंपरा के अनुसार देश के साथ खड़ा हुआ है। समूह की सोच हमेशा ‘पीपल फर्स्ट‘ की रही है और इस समय पहली प्राथमिकता आपातकालीन स्थिति में मरीजों तक आॅक्सीजन पहुंचाने की है।

Read Also – अच्छी खबर – प्रदेश में पिछले तीन दिनों में करीब 35 हजार कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

जेएसपीएल के सीओओ-छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने बताया कि महामारी को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए संयंत्र में कोरोना वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संयंत्र और काॅलोनी परिसर में कोविड प्रोटोकाॅल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button