बलौदाबाजार – बिजली विभाग की मनमाने बिल से उपभोक्ता परेशान, 2 से 3 माह का बिल एक साथ

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – लॉक डाउन की वजह से 2 माह से बन्द दुकानों का भी बिल 8 से 10 हजार रुपयेकुश अग्रवाल बलोदा बाजारभारी भरकम बिजली बिल से शहर से लेकर गांव तक के बिजली उपभोक्ता हलाकान हैं। विद्युत विभाग और ठेका कंपनी की मनमानी,उपभोक्ताओं के जेब पर भारी पड़ रहा है। साथ ही मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ रहा है। मामला जिले के पलारी विकासखंड से नगर पंचायत पलारी से सामने आया है यहाँ लॉक डाउन की वजह से दो माह से बन्द दुकान का बिल 8 से 10 हजार रुपये आया है जहाँ समान्यतया 1000 के लगभग बिल आता है। मासिक बिजली बिल विभाग द्वारा दिया जा रहा था।
कुछ महीनों से बिल में भारी वृद्धि हो गई है। शिकायत करने आये भूषण यादव ने बताया कि उनके घर मे मात्र 5एलईडी बल्ब और 3 पंखा चलता है। बावजूद इसके महीना4 हजार से 5हजार रुपया का बिल दिया गया है ह। इसी तरह हरीश गेंदरे ने बताया कि पूरे नगर पंचायत में इसी तरह मनमाना बिजली बिल दिया गया है। शिकायत करने पर विभाग के स्थानीय कर्मचारी बिजली बिल पटाने का टका सा जवाब दे कर चलता कर देते हैं।नगर के अन्य व्यपारियो ने बताया कि 2 माह से एक बल्ब जलाना तो दूर दुकान का शटर ही नही खोले है फिर भी विद्युत विभाग द्वारा मनमाना बिल देना आपदा में अवसर के समान है।
बिजली बिल हाफ योजना का भी लाभ नही नगर के ही शिक्षक भानु ध्रुव ने बताया एक निश्चित खपत पर ही बीजली बिल योजना का लाभ मिलता है अब 3 माह के बाद अधिक खपत होने की वजह से बिजली बिल हाफ भी नही हो सकता।
उपभोक्ताओं ने बोर्ड से इन बिलों को एकमुश्त भुगतान करने के बजाय किस्तों में अदा करने की गुहार लगाई है। वहीं, उन्होंने विद्युत बोर्ड से बिलों को हर माह काटने का आग्रह किया है, जिससे आम जनता पर अधिक बोझ न पड़े।




