देश विदेश

क्या केंद्र सरकार महिलाओं के खाते में डालने वाली है 1 लाख, जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

 कई ऐसे मैसेज या फिर पोस्ट फेसबुक और वाट्सऐप पर वायरल हुए हैं जिनका फैक्ट चेक करने के बाद पता चला है कि वो पूरी तरह से फर्जी हैं.  ऐसा ही एक मैसेज आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार महिला स्वरोजगार योजना के तहत सभी महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर करने जा रही है. हालांकि ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी है, क्योंकि सरकार की तरफ से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है.

read also,,छत्तीसगढ़ – सामुहिक अवकाश पर गए स्वास्थ्यकर्मी हो सकते हैं बर्खास्त, विभाग ने जारी किया पत्र

भारत सरकार की संस्था पीआईबी ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई की जांच कर अलग ही खुलासा किया है. पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने बताया कि यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा महिला स्वरोजगार जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.

सरकार ने नहीं लिया कोई इस तरह का फैसला

कोरोना काल में देशभर में जिस तरह का हालात बने हुए हैं ऐसे में कई फेक खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने वायरल खबर का खंडन करते हुए कहा है कि सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. सरकार ने भी कोरोना काल में इस तरह की फर्जी ख़बरों को फैलने से रोकने के लिए कई प्रयास किए हैं.

आपको भी मिले कोई मैसेज तो करवा सकते हैं फैक्ट चेक

अगर आपको भी कोई ऐसा मैसेज मिलता है तो फिर उसको पीआईबी के पास फैक्ट चेक के लिए https://factcheck.pib.gov.in/ अथवा व्हाट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भेज सकते हैं. यह जानकारी पीआईबी की वेबसाइट https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button