देश विदेश

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड मामले में इंद्राणी मुखर्जी को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा 2 लाख रुपये के मुचलके पर ज़मानत – cgtop36.com


पूर्व में मीडिया एग्जक्यूटिव रही इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) को कल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से जमानत मिली और आज यानी गुरुवार 19 मई को सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने भी उन्हें जमानत दे दी. अपनी बेटी शीना बोरा के हत्या के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी जेल में बंद हैं. स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने उन्हें दो लाख के मुचलके पर जमानत ती है. इंद्राणी मुखर्जी की जमानत के मामले में भी वही नियम लागू रहेंगे, जो पीटर मुखर्जी के मामले में हैं.

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट (Special CBI Court) ने कहा, इंद्राणी मुखर्जी जमानत की शर्तों को पूरा करने के लिए तैयार हैं, इसलिए जब वह दो लाख रुपये कैश जमा कर देंगी तो उन्हें जमानत पर छोड़ दिया जाएगा. दो लाख रुपये की जमानत जुटाने के लिए उन्हें आज से दो हफ्ते तक का समय दिया गया है.

बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी को अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या (Sheena Bora murder case) के आरोप में अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था. शीना बोरा की हत्या साल 2012 में की गई थी. इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका 9 बार खारिज हो चुकी थी, लेकिन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने 10वीं बार में उनकी जमानत अर्जी स्वीकार कर ली थी.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button