भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final मुकाबला आज, ये है संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final मुकाबला आज ओवल पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) आमने-सामने होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया ने शीर्ष पर खत्म किया था, जबकि भारत ने एक बार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारत इस आईसीसी इवेंट को जीतना चाहेगी। लेकिन रोहित के सामने एक बड़ी चुनौती प्लेइंग 11 में खिलाड़ियों को जगह देना होगा। आइये जानते हैं कि इस फाइनल मुकाबले के लिए भारत कि प्लेइंग XI (IND Playing 11 vs AUS) कैसी हो सकती है।
ओवल की पिच किस तरह होगी यह अभी तक कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी अभी तक तय नहीं हुई है। एक तरफ मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन को लेकर असमंजस बना हुआ है तो ईशान किशन और केएस भरत के चयन को लेकर भी काफी चर्चाएं जारी हैं।
ओपनिंग- चोट के संकट से झूझ रही भारतीय टीम का अधिकतर लाइनअप व्यवस्थित है और रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर शुभमन गिल मैदान पर उतरेंगे।
मिडिल आर्डर- चेतेश्वर पुजारा पिछले कई महीने से इंग्लैंड में ही हैं और लगातार काउंटी क्रिकेट भी खेल रहे हैं। उनके बाद नंबर 4 पर आईपीएल में दो शतक लगाकर आ रहे है विराट कोहली हैं। विराट इस समय शानदार फॉर्म में हैं और सभी नजरें उनपर हैं।
अजिंक्य रहाणे की भारतीय टीम में वापसी हुई है और रवींद्र जडेजा के साथ भरत का मिडिल आर्डर और मजबूत होगा। अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बाएं हाथ का खिलाड़ी नहीं होने के कारण, जडेजा इंग्लैंड की अपनी पिछली यात्रा में नंबर 5 पर खेल सकते थे, उन्होंने एजबेस्टन में शतक जड़ा था। जडेजा के शामिल होने की संभावना का मतलब है कि अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ेगा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पटेल शानदार फॉर्म में थे, लेकिन विदेशी परिस्थितियों में उनकी जगह टीम में बनती नजर नहीं आ रही है।
विकेटकीपर- विकेटकीपर के रूप में फिलहाल, केएस भरत पहली पसंद नजर आ रहे हैं, लेकिन इशान किशन भी एक विकल्प हैं। मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चोटिल ऋषभ पंत के समान ही देखा जाता है और वह पदार्पण कर सकते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रलिया के खिलाफ हाल ही में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में केएस भरत को ऋषभ पंत की जगह मौका दिया गया था। ऐसे में उनके हाथों में ग्लव्स देख सकते हैं।
गेंदबाज- शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज विदेशी परिस्थितियों में खुद को आगे पाते हैं। सिराज और शमी गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हैं, जबकि ठाकुर निचले क्रम की बल्लेबाजी को भी मजबूत करते हुए तीसरे तेज गेंदबाज का विकल्प प्रदान करते हैं।
संभावित भारत प्लेइंग इलेवन बनाम ऑस्ट्रेलिया:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, रवि अश्विन / उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज




