
भारत में कोविड को लेकर स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है। देश में कोरोना के नए मामलों के आंकड़ों से लोगों के अंदर भी खौफ दिखने लगा है। सरकारें भी बिगड़ती स्थिति के चलते चिंतित हैं. क्योंकि कोरोना के बढ़ते मामलों में देश की रफ्तार कई गुना तेज हो गई है। हर रोज संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 89,129 नए मरीज मिले हैं। भारत में 19 सितंबर 2020 के बाद का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन नए मामलों के बाद देश में कोविड का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,23,92,260 हो गया है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से इस साल में सबसे ज्यादा 714 मरीजों की मौत हुई है, जो इस साल की सबसे बड़ी संख्या है। इसे मिलाकर अब देश में कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,64,110 पहुंच गई है। इसी के साथ मृत्यु दर 1.33 फीसदी हो गई है. देश में सक्रिय मामले अब बढ़कर 6,58,909 हो गए हैं, जो कि कुल मामलों का 5 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी दर घटकर 93.68 प्रतिशत हो गई है. अब इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,15,69,241 हो गई है।
भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। शुक्रवार को अकेले महाराष्ट्र से ही 47,827 नए मामले सामने आए थे. जो राज्य में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या थी। जबकि मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 8,832 नए मामले सामने आए. महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले थे। 20 मरीजों की मौत, इस साल एक दिन में जान गंवाने वालों की सबसे अधिक संख्या है।
इसके अलावा राष्ट्रीय दिल्ली में शुक्रवार को 3,594 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय राजधानी में यह इस साल एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों के बाद अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 6,68,814 तक पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3594 नए मामलों के अलावा 14 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,084 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 11,994 थी। राष्ट्रीय राजधानी में समग्र पॉजिटिविटी रेट 4.54 प्रतिशत है।
वही बात करें तो छत्तीसगढ़ की कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार कल प्रदेश में कुल 4174 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 945 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 33 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 31858 मरीज सक्रीय है।




