कोतवाली थाना क्षेत्र के बारा में 13 वर्षीय नाबालिग से दरिदंगी,
Baran : राजस्थान के बारां (Baran News) के कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी 13 वर्षीय एक नाबालिक किशोरी के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है. ज्यादती के बाद पीड़िता नाबालिक गर्भवती भी हो गई. डर से सहमी बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया. चिकित्सक को दिखाने पर मामला सामने आया है. महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दी है. जिसमें बताया है कि उसकी करीब 13 वर्षीय नाबालिक बेटी है. जिसका पेट दर्द होने पर चिकित्सक को दिखाया. ऐसे में प्राथमिक जांच में नाबालिक बच्ची के गर्भवती (Pregnent) होने की बात सामने आई. इस पर परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की.
नाबालिक बच्ची ने बताया कि वह शहर के एक डांस क्लासेज पर सीखने के लिए जाती थी. जहां डांस प्रशिक्षण देने वाले धर्मेंद्र कुशवाहा ने कुछ माह पहले नाबालिक को धमकाकर उसके साथ ज्यादती कर दी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद भी नाबालिक को धमकाकर कई बार ज्यादती की. इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डर के सहमी नाबालिक ने किसी को नहीं बताया. पुलिस (Baran Police) ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेंद्र कुशवाह के खिलाफ पोक्सो एक्ट और ज्यादती का मामला (Rape) दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै





