देश विदेशमध्यप्रदेश
अवैध उत्खनन: अफ़सर को गांव वालों ने डंडा लेकर दौड़ाया,SDO के ऊपर फायरिंग..

मुरैना से अवैध रेत उत्खनन को लेकर बड़ी खबर आई है. जहां वन विभाग की SDO श्रद्धा पांढरे पर करीब 100 गांववालों ने हमला कर दिया. जी हां गांववाले लाठी-डंडों के साथ-साथ बंदूकें और फरसे जैसै हथियार भी साथ में ले कर आए थे और महिला एसडीओ श्रद्धा पांढरे पर हमला कर दिया .
आपको बता दें कि अगर SDO गाड़ी से उतर गई होतीं तो किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती थी. क्योंकि, गांववालों ने गाड़ी पर फायरिंग भी की थी महिला एसडीओ किसी भी तरह मौके से खुद को बचा कर निकली.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात की है. इस मामले में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है.




