मनोरंजन

साजोसामान लुटते ही सड़क किनारे रात बिताएगी अनुपमा, अमेरिका की जेल में पीसेगी चक्की… |


Anupamaa Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में एक साथ कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। जहां अनुपमा लूटपाट के बाद सड़क किनारे रात बिताएगी तो वहीं अनुज धांसू एंट्री मारेगा। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में एक साथ कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। ‘अनुपमा’ को टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स ने भी जद्दोजहद कर डाली है।

यूं तो अनुपमा अमेरिका पहुंच चुकी है, लेकिन यहां आकर भी उसे दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। आज के एपिसोड में भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में धमाके पर धमाके होने वाले हैं। जहां अनुपमा के साथ लूटपाट होगी तो वहीं अनुज धांसू एंट्री मारेगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं रुपाली गांगुली के शो में आने वाले मोड़ पर-रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि वह सूनसान रास्ते से गुजरेगी।

वहां दो लोग उसके पीछे-पीछे पहुंच जाएंगे और उसका बैग छीनकर चले जाएंगे। वह रोती गिड़गिड़ाती रहेगी, लेकिन कोई उसकी पुकार नहीं सुनेगा। रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि साजोसामान लुटने के बाद अनुपमा फूटफूटकर रोएगी।

read more- CG News: सुरक्षा बलों पर फायरिंग एवं आईईडी ब्लास्ट की घटना में संलिप्त 6 माओवादी गिरफ्तार..

यहां तक कि वह पछताते हुए ये भी कहेगी कि मैं अमेरिका क्यों आई। अनुपमा को कहीं रहने की जगह नहीं मिलेगी। वहीं ठंड में उसकी हालत और खराब होगी। ऐसे में वह किसी रेस्त्रां के बाहर पेड़ के पास रात बिताएगी। जिस जगह अनुपमा रहती है, अनुज भी वहां धांसू एंट्री मारता है।

मानो 5 साल के बाद अनुज पर और जवानी चढ़ गई हो। उसे वहां अनुपमा के होने का एहसास होता है, लेकिन वह बिना देर किये वहां से चला जाता है। शाह हाउस में पूजा होगी, जिसमें वनराज अपने पोते वंश के साथ बैठेगा। डिंपल उन्हें देख कहेगी कि अगर मेरी आजादी के बदले मेरे बेटे को अच्छी परवरिश मिल रही है

तो मैं कैद में रहने के लिए तैयार हूं। अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि अनुज सड़क पर भटकेगी। यहां तक कि वह पानी की बूंद के लिए भी तरसेगी। तभी वहां मौजूद पुलिस की उसपर नजर पड़ेगी और वह आकर अनुपमा से आईडी और पासपोर्ट मांगेगी।

‘अनुपमा’ को लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जेल की हवा खाएगी। पासपोर्ट और आईडी न होने के कारण उसे जेल में भर्ती कराया जाएगा।



Related Articles

Back to top button