देश विदेश

पति पत्नी चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़ – cgtop36.com


उत्तराखंड – हल्द्वानी में पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एवं एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामला लालडांट क्षेत्र का है, जहां कोलकाता के रहने वाले दंपति सेक्स रैकेट चला रहे थे। देह व्यापार के लिए उन्होंने एक मकान किराए पर लिया हुआ था।

Read Also – DSP नवनीत नायक लव सेक्स और धोखा मामले में बर्खास्त, महिला ने लगाया था शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का आरोप

पुलिस को घर में देह व्यापार होने की सूचना मिली तो एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान घर में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें एक महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि लालडांट में एक मकान में सेक्स रैकेट का संचालन होने की खबर मिली थी। जिसके बाद एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मौके पर दबिश दी।

Read Also – सुहागरात मनाने नहीं दे रही थी नई नवेली पत्नी, मामला जान चौंक जाओगे आप

घर से महिला सरगना और उसके पति अनुरुल शेख को गिरफ्तार किया गया। दंपति कोलकाता के रहने वाले हैं। इनके साथ असम के एक और दंपति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नैनीताल के काठगोदाम में रहने वाले शादाब और फैजल खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राहक हैं। पुलिस ने कोलकाता और दिल्ली की रहने वाली लड़कियों को भी पकड़ा है।

Read Also – ट्रांसफर चाहिए तो भेजो अपनी बीबी को मेरे पास, जूनियर इंजीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर कर ली ख़ुदकुशी

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाश कर लाने का काम करते थे। अनुरुल की पत्नी ही सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। महिला सरगना का एक ढाई साल का बेटा भी है। ये लोग लंबे समय से शहर में सक्रिय थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी हर एक से डेढ़ महीने के बीच मकान बदल दिया करते थे। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला किराये के हल्द्वानी में सेक्स रैकेट चला रही थी। महिला का पति ग्राहक ढूंढकर लाता था। इस मामले में call girl समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।



Related Articles

Back to top button