कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने आज सभी राज्यों के PCC अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की। इस दौरान मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के तालमेल के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण की रोक के सहायतार्थ कार्यों से अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अवगत कराया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार के साथ-साथ संगठन को भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रहने के निर्देश देते हुवे कहा कि मजदूर, किसान, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को संगठन के स्तर पर भी हरसंभव मदद करें। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों की कांग्रेस अध्यक्ष को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार और संगठन बेहतर तालमेल के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ रहे।



