देश विदेश

खुद को कोरोना पॉजिटिव बता कर घर से भागा पति, पुलिस ने गर्लफ्रेंड के साथ एन्जॉय करते रंगेहाथों पकड़ा

 तलोजा – आरोपी पति अपने घर में पत्नी से यह बोलकर भाग आया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं और कोविड सेंटर में भर्ती होने जा रहा है. लेकिन असल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया. परेशान पत्नी का जब पति से संपर्क नहीं हो पाया तो उसने पुलिस में पति के लापता होने की शिकायत की. पुलिस ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ इंदौर में पकड़ लिया.

read also,,,ब्रेकिंग – रविशंकर यूनिवर्सिटी के बाद बिलासपुर विश्वविद्यालय ने भी उत्तर पुस्तिका वितरण किया रद्द, कल जारी होगा नया गाइडलाइन

 जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को, तलोजा में रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. वह बहुत परेशान है और मरने जा रहा है. यह सुनकर पत्नी परेशान होकर उसे रोकने लगी लेकिन उसने फोन काट दिया और खुद गर्लफ्रेंड के साथ इंदौर में आकर रहने लगा. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपनी आत्महत्या की कहानी रची. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद उस शख्स ने अपनी हत्या की साजिश रची. उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया. इसके लिए उसने अपनी बाइक सुनसान जगह पर खड़ी कर दी. बाइक पर उसका हेल्मेट, ऑफिस बैग और बटुआ रखा पाया गया. इसके बाद परिवार ने वाशी पुलिस स्टेशन में उसके गुम होने की सूचना दी.

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला के पति को वाशी के आस पास के इलाकों में तलाशी शुरु कर दी. सारे कोविड सेंटरों पर उसे खोजा गया. आखिर में गुमशुदा शख्स का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया. काफी खोजने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला.

पति ने कर दी थी ये गलती…

महज एक छोटी सी गलती ने शख्स को उसकी गर्ल फ्रैंड के साथ पकड़वा दिया. दरअसल, उसने मोबाइल पर अपना पहला सिम बंद करके नया सिम चालू कर दिया. पुलिस ने सर्विलांस में मोबाइल की लोकेशन इंदौर आई तो सभी हैरान रह गए. पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची और वहां उस शख्स को पकड़ लिया गया. वह इंदौर में अपनी पहचान और नाम बदलकर एक किराए के घर में गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था. अब पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Back to top button