अवैध सम्बन्ध के शक में कर दी पत्नी की हत्या फिर शव के साथ कई बार किया दुष्कर्म, दरिंदा पति खुद ही पहुंचा थाने
दिल्ली के कंझावला क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने पत्नी के अवैध संबंध के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म भी करता रहा। उसके बाद युवक स्वयं थाने पहुंचा और अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय आरोपी एक फैक्टरी में काम करता था लेकिन लॉकडाउन के दौरान इन दिनों घर पर ही रह रहा था। मृतका के परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही दोनों ने शादी की थी। पूछताछ में पता चला है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में झगड़ा चल रहा था।
घटना की रात को आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था इस दौरान उसने पत्नी को किसी से फोन पर बातें करते हुए देखा और इसी बात पर उनका इस बात पर झगड़ा हो गया। उसने पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करना कबूल किया।
मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। क्राइम टीम के मुआयने के साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को फ़ौरन गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि दोनों ने शादी की थी।
परिजनों ने इस सम्बन्ध में बताया कि आरोपी युवक और मृतका पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों के दो दो बच्चे भी थे, दो साल पहले फैक्टरी में काम करते समय दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों ने अपने परिवार को छोड़ दिया और बिना तलाक दिए शादी कर एक साथ रहने लगे थे। मामले में आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या कर उसके शव के साथ कई बार रेप भी किया. हत्या करने के बाद आरोपी खुद कंझावला थाने पहुंचा और उसने पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई।



