कुश अग्रवाल – कसडोल के अनुविभागीय अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी को निलंबित कर दिया गया है. पटवारी भरत लाल वर्मा हल्का 40 अनुविभाग कसडोल के ग्राम चांदन में पदस्थ है. जिसने ऋण पुस्तिका बनवाने और नामान्तरण के एवज में रिश्वत लेते हुवे वीडियो वयरल हुआ था । उनके इस कृत्य के लिए एसडीएम कसडोल ने बड़ी करवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. बता दे कि रिश्वत लेते हुए पटवारी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल है.
पटवारी के घुस लेने की फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली. जिसपर एसडीएम ने पटवारी से जवाब से मांगा. एसडीएम ने बताया कि सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है. और उन्हें तहसील कार्यालय कसडोल की कानूनगो शाखा में नियत किया गया है।




