क्राइमदेश विदेश

गुरु- शिष्या का रिश्ता शर्मसार, अश्लील वीडियो दिखाकर, नाबालिग से किया गलत व्यवहार…

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सरकारी स्कूल के टीचर द्वारा अपनी शर्मनाक हरकत से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। शिमला के राजकीय उच्च विद्यालय के ड्राइंग विषय के शिक्षक ने नौवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा को अकेले में ले जाकर मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाई और उसके साथ छेड़छाड़ की।

छात्रा ने घर जाकर यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बीते 2 मई को स्कूल से घर लौटकर आने के बाद बेटी ने बताया कि जब स्कूल का ड्राइंग मास्टर योगेंद्र शाम 4:00 बजे के बाद एक्स्ट्रा क्लास ले रहा था, तो वह क्लास में बैठी उनकी बेटी को अकेले में ले गया। इसके बाद आरोपी टीचर ने छात्रा को अपने फोन में किसी महिला का न्यूड वीडियो दिखाया तथा गलत इरादे से उसकी बेटी की छाती को भी छुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर के विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिय

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग भी आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी टीचर को सस्पेंड किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button