inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पड़ोसी महिला को दौड़ा कर पेट में चाकू घोंपने वाला गिरफ्तार

भिलाई – कैंप -1 क्षेत्र में बीती रात्रि पड़ोसी महिला के पेट में चाकू घोपने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में धुत आरोपी ने कल रात को पड़ोसी महिला के ऊपर प्राणघातक हमला किया था। थाना प्रभारी छावनी गोपाल वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी पी दिवाकर 36 वर्ष केम्प 1, खण्डा होटल के पीछे, वार्ड नं 20, भिलाई, थाना छावनी का रहने वाला है ।

27 नवंबर की रात्रि बी तेजा पिता बी राजू पत्नि एस नीला के साथ लडाई झगडा किया था। कल रात जब वह अपने पान दुकान को बंद कर रहा था, तभी रात लगभग 9:40 पर उसकी लडकी कुमारी पी अंतरा आकर बताई कि मम्मी एस नीला को मोहल्ला का बी तेजा घर में आया, और मम्मी साथ लडाई झगडा करने लगा। मम्मी डर कर भागने लगी तो बी तेजा दौडाकर खण्डा होटल के पीछे गली में पकडकर चाकू से पेट में मार दिया है। तब खण्डा होटल गली के पास पहूंचा ।

पत्नि के पेट में चाकू लगा था व पेट में चाकू फंसा हुआ था तब एन इमला के साथ एम्बुलेंस से इलाज कराने के लिए सुपेला अस्पताल ले गये। डाक्टर साहब को दिखाए जो इलाज के लिए रिफर करने पर दुर्ग अस्पताल ले गए ।

देर रात्रि 12 बजे के करीब थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 ,506, 323, 427, 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आज आरोपी वीर तेजा को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button