देश विदेश

किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर कर रही सरकार, अपने खाते का स्टेटस इस तरह करें चेक

पीएम किसान स्कीम के तहत सरकार 2000 रुपये की किस्त खातों में ट्रांसफर कर रही है. अगर आपने भी इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराया है तो चेक कर लें कि आपके खाते में कब तक पैसे आएंगे. पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त किसानों को मिलने जा रही है. इस राज्य के लाभार्थियों को 2,000 रुपये की पहली किस्त 14 मई से मिलनी शुरू हो जाएगी. वहीं, कुछ राज्यों में इस किस्त का पैसा 10 मई से मिलना था.

अगर आप भी किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके गांव में किस-किसको 2000 रुपये मिल चुके हैं तो इसकी लिस्ट देखना बेहद आसान है. आप घर बैठे ही पूरे गांव के लााभार्थियों की सूची देख सकते हैं. सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि का आधिकारिक वेबसाइट https://pmksan.gov.in/ पर विजिट करना होगा. इसके बाद होम पेज पर जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन को क्लिक करना है.

वेबसाइट पर पहुंचने के बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें. इसके बाद बेनेफिशियरी स्‍टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद नया पेज खुलेगा. अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है. इसके लिए आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा – नियम के मुताबिक, इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान के नाम पर खेत होना जरूरी है. इसके साथ ही अगर जमीन किसान के दादा या पिता के नाम पर है, तो फिर योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसान के नाम खेती की जमीन होना जरूरी है. वहीं, अगर अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है. इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं.

इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन-

>> आपको पहले PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है.

>> अब Farmers Corner पर जाइए.

>> यहां आपको ‘New Farmer Registration’ के विकल्प पर क्लिक कीजिए.

>> इसके बाद आधार नंबर डालना होगा.

>> इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा.

>> इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी.

>> साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.

>> इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क – किसान पीएम किसान हेल्पलाइन से भी जानकारी ले सकते हैं और कोई समस्या हो ता शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है.

Related Articles

Back to top button