
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद के उदंती सीतानादी टाइगर रिजर्व एरिया में आग लगी हुई है। आग धीरे-धीरे बढ़ती हुई नजर आ रही है, सबसे बड़ी बात यह है कि जहां आग लगी है उसके पास ही बायसन का एक झुंड विचरण कर रहा है।
इलाके में नाहीं किसी फॉरेस्ट गार्ड की मौजूदगी है और ना ही किसी को खबर है। जब हमारे संवाददाता ने इस बात की जानकारी वन विभाग के अधिकारी के संज्ञान में लाने की कोशिश की तो उनका फोन लग नहीं पा रहा है। वही देखा जाए तो पूरे मामले में वन अमले की लापरवाही साफ साफ नजर आ रही है।
बता दें कि गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में जंगल में आग लगना स्वाभाविक सी बात है पर वन अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जंगल में वन्य प्राणियों की जान जोखिम में डालकर वन अमला बेखौफ कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।



