देश विदेश
Trending

गर्लफ्रेंड ने संबंध बनाने से किया इनकार तो बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट जानिए पूरा मामला…

भोपाल – राजधानी के खजूरी क्षेत्र में हुई 23 साल की लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी, वो लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की ने उससे संबंध रखने से मना कर दिया था। प्रेमिका से ना सुनते ही उसने लड़की के सिर पर जोर से डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। खून से लथपथ लड़की से प्रेमी अख्तर ने जब दोबारा शादी के लिए पूछा, तो लड़की ने दोबारा मना कर दिया।

इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में पैक कर फेंक दिया था। ये खुलासा 5 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी अख्तर अली ने किया है। उसने कहा कि वो प्यार में अपना घर तक बेच चुका था। लेकिन प्रेमिका शादी के लिए तैयार नहीं थी। सोमवार देर रात पुलिस ने प्रेमी अख्तर को यूपी के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया और मंगलवार सुबह उसे लेकर भोपाल आ गई। अब आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button