झारखण्डदेश विदेश

Viral Video – बॉयफ्रेंड को दूसरी संग देख आगबबूला हुई प्रेमिका फिर बीच बाजार लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट

झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल बाजार में बुधवार शाम अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. बीच बाजार में दो युवतियां जमकर झगड़ते नजर आईं. दोनों युवतियों को लड़ते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दोनों की लड़ाई का वीडियो लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

बताया जा रहा है कि ब्यॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देखकर उसकी गर्लफ्रेंड भड़क गई और एक-दूसरे से उलझ पड़ी.बता दें कि यह घटना बुधवार की शाम को घटी. दोनों युवतियों को लड़ता देख बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जहां अधिकांश लोग अपने मोबाइल से दोनों लड़कियों के बीच चल रहे मारपीट का वीडियो शूट करने में व्यस्त दिखे।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तकरीबन 6:00 बजे भीड़भाड़ वाले चांडिल बाजार मुख्य सड़क किनारे एक दुकान के सामने दो युवतियां आपस में जमकर झगड़ते नजर आई, जिसे एक अन्य युवक और एक युवती छुड़ाते भी दिखे. दो युवतियां ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस में उठा पटक करने लगी. एक युवक और एक युवती दोनों की लड़ाई को शांत करने में जुटे रहे. बहुत देर बाद मामला शांत हुआ।

इस दौरान कई लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में लड़ाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कुछ ही समय बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Related Articles

Back to top button