कॉलेज पढ़ने गई थी युवती फिर युवक ने कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म, बताने पर दी जान से मारने की धमकी
राजगढ़ – खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कछोटिया में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने रुपारेल गांव के युवक पर ढ़ाई माह पहले कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
यह भी पढ़िए – धमाकेदार डांस वीडियो ; नागिन डांस पर अंकल ने लगाए सड़क पर ऐसे ढुमके की देख आपके भी पैर लगेंगे थिरकने
पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कछोटिया निवासी 21वर्षीय युवती ने बताया कि 28 अप्रैल को खिलचीपुर काॅलेज पढ़ने के लिए गई थी तभी रुपारेल निवासी जगदीश पुत्र भैरुलाल दांगी ने मोबाइल के द्वारा मिलने के लिए बुलाया और कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़िए – कंपाउंडर ने गुस्से में भरी डॉक्टर की मांग, बंद कमरे का वीडियो हुआ वायरल
इसके साथ ही आरोपी ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं बीते रोज उसने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506, 341, 354 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




