देश विदेश

कोतवाली के बाहर पड़े कूड़े में लगी आग, चपेट में आई कार, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली में पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। सूचना दमकल विभाग को दी गई।

मंगलवार की दोपहर लगभग 12: 00 बजे करीब कोतवाली के अंदर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई, जिसने एक्सीडेंटल कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कोतवाली में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

Related Articles

Back to top button