क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, बदनामी के डर से महिला ने खाया जहर, इलाज जारी

बैतूल। बैतूल जिले में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहित महिला ने गैंगरेप के बाद बदनामी के डर से जहर खा लिया है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का इलाज जारी है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना बोरदेही क्षेत्र की है। अपने मायके आई विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद बदनामी के डर से महिला ने जहर खा लिया है।

गंभीर हालत में महिला को परिजन मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। महिला की हालत बिगड़ने पर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button