Gandhi Jayanti 2020 – पढ़िए गांधी जी के 10 अनमोल विचार, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी
हर साल दो अक्टूबर को गांधी जयंती देशभर में महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाई जाती है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। मोहनदास कर्मचंद गांधी 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में पैदा हुए थे।भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी अमूल्य योगदान और अहिंसा के तरीके के कारण उन्हें याद किया जाता है। 1930 में उन्होंने दांडी मार्च किया था। इसके बाद 1942 में उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। आइए पढ़ते हैं उनके अमूल्य विचार जो आपका मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।
पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में लगा देना।
आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।
जब तक गलती करने की स्वतंत्रता न हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है। वह सबके भीतर है।
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
काम की अधिकता नहीं, अनियमितता आदमी को मार डालती है।
गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती है। वह तो केवल अपनी खुशी बिखेरता है। उसकी खुशबू ही उसका संदेश है।
हम जिसकी पूजा करते हैं, उसी के समान हो जाते हैं।



